There was an error during submission. Please double check your input and try again. ()
लोग हर जगह केंजेन वाटर® की जीवन बदलने वाली शक्ति को जान रहे हैं
अपने घर में ही अपना खुद का स्वस्थ, क्षारीय, एंटी-ऑक्सीडेंट पेय जल तैयार करें जो खनिज तत्वों से भरपूर और अशुद्धियों से मुक्त है!
पानी दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है
प्रतिदिन काफ़ी मात्रा में पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। पानी में कोशिकाओं के लिए ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन में मदद करते हैं, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं, सिरदर्द और थकान को रोकने में मदद करते हैं, और यहां तक कि वजन घटाने या बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। हमारे शरीर में 75% तक पानी होता है, और शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना हमारे इष्टतम स्वास्थ्य और जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
अम्लीयक्षारीय
खराब स्वास्थ्यइष्टतम स्वास्थ्य
हालांकि सारा पानी एक समान तरीके से नहीं बनाया जाता है।
सामान्य पेय और उनके pH स्तर
आँखें खोलने वाला प्रदर्शनी वीडियो देखें जो आपको इस सच्चाई से अवगत कराएगा कि आप क्या पीते हैं!
सच्चाई लगभग $13 बिलियन डॉलर बोतलबंद पानी उद्योग की
• बोतलबंद पानी पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं है
नेशनल ज्योग्राफ़िक के अनुसार1, "बोतलबंद पानी पर्यावरण पर एक ड्रेन है: अमेरिकी जनता एक साल में लगभग 50 बिलियन पानी की बोतलें इस्तेमाल करती है, और इनमें से अधिकतर प्लास्टिक के पात्रों को पुनर्चक्रित नहीं किया जाता है। इन बोतलों का परिवहन करने और इन्हें ठंडा रखने में जीवाश्म ईंधन भी जलता है जिससे ग्रीनहाउस गैसें उत्पन्न होती हैं।"
हर सेकंड 1500 प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। हर साल इतना प्लास्टिक फेंक दिया जाता है कि इससे चार बार पृथ्वी की परिक्रमा हो सकती है। और, प्लास्टिक को अपघटित होने में 1000 वर्ष लग जाएंगे।2
• इसे नल के पानी से अधिक सुरक्षित प्रमाणित नहीं किया गया है
अलाभकारी, अविभाजित पर्यावरण कार्यकारी समूह (ईडब्ल्यूजी) का कहना है,"सरकार यह नहीं कहती है कि बोतलबंद पानी नल के पानी से कोई अधिक सुरक्षित होगा। वास्तव में, रासायनिक प्रदूषण के मानक लगभग एक समान हैं।" ऐतिहासिक रूप से, बोतलबंद पानी को कभी छोटे-छोटे कणों, फफूंद और जीवाणु के संदूषण के लिए वापस मंगाया गया था।4
• इसका स्वाद अनिवार्य रूप से बेहतर नहीं होता है
एबीसी के इस वीडियो में, एक ब्लाइंड स्वाद परीक्षण में, कई लोगों ने नल के पानी के स्वाद को बोतलबंद पानी से अधिक पसंद किया।
सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध पानी मनुष्य की स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक मौलिक आवश्यकता है। हालांकि, दुनिया भर के नल के पानी को निरंतर खराब गुणवत्ता वाला पाया गया है जहां "पहली-दुनिया" के देश इससे अलग नहीं हैं।
डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार विश्व के पेय जल के बारे में कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक तथ्य इस प्रकार हैं:1
दुनिया भर में, लगभग 1.8 बिलियन लोग मलीय पदार्थ से दूषित पेय जल स्रोत का उपयोग करते हैं।
संदूषित पानी डायरिया, कॉलेरा, पेचिस, टाइफाइड और पोलियो जैसी बीमारियां फैला सकता है। एक अनुमान के मुताबिक़ संदूषित पेय जल हर साल डायरिया से होने वाली 502,000 मौतों का कारण बनता है।
2025 तक विश्व की आधी आबादी जल-संकट वाले क्षेत्रों में रह रही होगी।
निम्न और मध्यम आय वर्ग के देशों में, 38% स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों में किसी जल स्रोत का अभाव है, 19% के पास बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध नहीं है और 35% के पास हाथ धोने के लिए पानी और साबुन का अभाव है।
हम यह कहने की कोशिश नहीं कर रहे हैं कि हमारी एनाजिक® मशीन विश्व के पानी की सभी समस्याओं को दूर कर देगी। हालांकि, हम यह सलाह देते हैं कि बेहतर अंदाजे के लिए आप अपने अपनी का विश्लेषण अवश्य कराएं। साथ ही साथ, आप अपने जल स्रोत को अग्रसक्रिय होकर परिष्कृत करें, और फिर पृथ्वी का सबसे स्वच्छ पानी पाने के लिए इसे आयनीकृत करें! सोचें कि आप क्या पी रहे हैं!
न्यूयॉर्क टाइम्स: अमेरिका में नल का दूषित पानी
अमेरिकी कांग्रेस द्वारा सुरक्षित पेयजल अधिनियम पारित किए जाने के पैंतीस वर्षों के बाद कुछ नियामकों और पर्यावरणविदों का कहना है कि क़ानून अब इतना पुराना हो चुका है कि यह सबसे स्पष्ट खतरों से भी लोगों की रक्षा करने में विफल रहता है।
अमेरिका में, न्यूयॉर्क टाइम्स ने जल प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले एक संघीय क़ानून, स्वच्छ जल अधिनियम के उल्लंघन पर एक रिपोर्ट दी और यह दिखाया कि घरेलू पानी सीसा, निकेल तथा अन्य भारी धातुओं से संदूषित है। (इस संदूषण के कुछ तीव्र दुष्प्रभाव त्वचा में जलन, लाल चकत्ते और दांतों के एनामेल की क्षरण के रूप में देखे गए)।2
जब से न्यूयॉर्क टाइम्स ने सुरक्षित पेय जल अधिनियम के उल्लंघनों का एक डेटाबेस तैयार किया है, जिसमें पाया गया कि 40% देशों की सामुदायिक जल प्रणाली ने कम से कम एक बार इसका उल्लंघन किया था, जिसने लाखों लोगों को संभावित रूप से हानिकारक रसायनों, विषाक्त पदार्थों और भारी धातुओं के जोखिम में डाल दिया था।3
केंजेन वाटर® एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर,स्वस्थ पानी है जो कोशिकाओं को पुनर्जीवन देता है और सामान्य नल के पानी और बोतलबंद पानी का स्वस्थ विकल्प बनता है।
केंजेन वाटर®(उर्फ़ इलेक्ट्रोलाइज्ड रिड्यूस्ड वाटर (ईआरडब्ल्यू), या हाइड्रोजन वाटर) नल के पानी के रूप में शुरू होता है। एनाजिक® मशीन क्लोरीन तथा अन्य अशुद्धियों को नल के पानी से बाहर निकाल देती है, फिर इलेक्ट्रोलाइसिस नामक एक प्रक्रिया के माध्यम से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग-अलग कर देती है। इस प्रक्रिया से हाइड्रोजन में एक नया इलेक्ट्रोन जुड़ जाता है जिससे डाइएटॉमिक मॉलिकुलर हाइड्रोजन गैस नामक एक नया अणु बनता है। जब इसे आपके पेय जल में डाला जाता है तो यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर केंजेन वाटर® बनाता है।
ऑक्सीकारक, परिभाषा से एक ऑक्सीकरण एजेंट है, जबकि एंटी-ऑक्सीडेंट ऐसा कोई पदार्थ है जो दूसरे रसायन के ऑक्सीकरण को धीमा करने या रोकने का काम करता है।
कैसे केंजेन वाटर® सामान्य पेयों से तुलना करता है?
इन वीडियो में सामान्य पेय पदार्थों में pH पठन को मापने वाले pH मीटरों को दिखाया गया है। सभी तरल पदार्थों (नल के पानी और बोतलबंद पानी सहित) में उच्च-अम्लता का पठन होता है। केवल केंजेन वाटर® में ऋणात्मक या क्षारीय पठन होता है।
ऑक्सीडेंट या एंटी-ऑक्सीडेंट?
सामान्य पेयों के ऑक्सीकरण स्तरों (ओआरपी) की तुलना केंजेन वाटर® से करें!
सामान्य पेय और उनके pH स्तर
सामान्य पेय के pH (अम्लीय/क्षारीय) स्तरों की तुलना केंजेन वाटर® से करें!
अपना मुफ़्त हेल्दी वाटर ई-बुक प्राप्त करें!
केंजेन वाटर® के पेय जल के अतिरिक्त कई अन्य आश्चर्यजनक उपयोग होते हैं!
केंजेन वाटर® मशीन अतुल्य पानी तैयार कर सकती है जो घरेलू रसायनों की जगह ले सकता है! अगले पृष्ठ में इसके कई उपयोगों के बारे में जानें!